KNEWS DESK- गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है। तेज धूप और लू से बचने के लिए घर, ऑफिस और कार में एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। अक्सर लोग बाहर की गर्मी से आते ही सीधे एसी के सामने बैठ जाते हैं और तुरंत राहत पाने के लिए तापमान 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। शुरुआत में यह अच्छा लगता है, लेकिन लंबे समय में यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
AC का सही तापमान कितना होना चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एसी का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे सही और सुरक्षित माना जाता है।
इस तापमान पर शरीर का प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। अचानक ठंड लगने का खतरा कम होता है। बाहर की गर्मी और अंदर की ठंडक के बीच शरीर आसानी से तालमेल बैठा पाता है। सही तापमान पर एसी चलाने से न केवल सेहत बेहतर रहती है, बल्कि बिजली की बचत भी होती है और नींद भी अच्छी आती है।
बहुत कम तापमान पर AC चलाने के नुकसान
इम्यून सिस्टम पर असर
बार-बार गर्म और ठंडे वातावरण में जाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे जल्दी बीमार पड़ने का खतरा बढ़ता है।
सूखी हवा से परेशानी
एसी कमरे की नमी कम कर देता है, जिससे हवा सूखी हो जाती है। इसका असर त्वचा पर रूखापन, आंखों में जलन, सांस की नली में सूखापन।
गले और सांस की समस्याएं
बहुत ठंडे माहौल में रहने से गले में खराश, सूखी खांसी, बार-बार छींक, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
लंबे समय तक ठंडे कमरे में बैठने से मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है।
AC इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
- तापमान हमेशा 22–26 डिग्री के बीच रखें।
- सीधे एसी की हवा में बैठने से बचें।
- कमरे में थोड़ी नमी बनाए रखने के लिए पानी का बर्तन रख सकते हैं।
- बीच-बीच में बाहर की हवा भी लें।
- लंबे समय तक लगातार AC में न बैठें।
गर्मी से राहत पाने के लिए AC जरूरी है, लेकिन इसका सही और संतुलित इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। बहुत कम तापमान पर AC चलाना भले ही तुरंत ठंडक दे, लेकिन यह धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आराम के साथ-साथ अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखें।