चैत्र नवरात्रि 2026: आज से मां दुर्गा का आगमन, जानें कलश स्थापना, शुभ मुहूर्त और व्रत-पूजा के नियम

KNEWS DESK- चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज से हो चुका है और यह पावन पर्व 27 मार्च तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है, जिससे घर-घर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।

इस अवसर पर कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है, जिसके लिए आज सुबह 06:52 से 07:46 तक और दोपहर 12:04 से 12:52 तक शुभ मुहूर्त रहे। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त भी पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत फलदायी माने गए हैं।

नवरात्रि के दौरान भक्त पूरे श्रद्धाभाव से व्रत और पूजा करते हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस अवधि में तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा से दूर रहकर सात्विक आहार अपनाने की परंपरा है, जिसमें सेंधा नमक, कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा और फल शामिल होते हैं। यदि घर में अखंड ज्योति जलाई जाती है, तो उसका विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है कि वह बुझने न पाए। साथ ही इन दिनों में वाद-विवाद से बचने, बाल-नाखून न काटने और माता की भक्ति में लीन रहने की मान्यता है, जिससे माता दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *