‘धुरंधर 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, A सर्टिफिकेट के साथ कई सीन्स कट

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज शुरू हो चुके हैं, जबकि 19 मार्च को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई के बाद अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, सेंसर बोर्ड ने इसे सर्टिफिकेट दे दिया है, लेकिन कई सीन पर कैंची भी चली है।

CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘धुरंधर 2’ को A सर्टिफिकेट जारी किया है। फिल्म में मौजूद कुछ हिंसक और संवेदनशील दृश्यों को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
साथ ही जिन सीन्स में अपशब्दों का इस्तेमाल था, उन्हें म्यूट कर दिया गया है और कुछ डायलॉग्स में बदलाव भी किए गए हैं।

इन सीन्स पर चली कैंची

फिल्म के कई एक्शन सीन्स को छोटा किया गया है। इनमें सिर पर हथौड़े से वार, सिर काटने और मारपीट जैसे दृश्यों को एडिट किया गया है। इसके अलावा कुछ सीन की अवधि घटाई गई है ताकि कंटेंट को सेंसर गाइडलाइंस के मुताबिक बनाया जा सके।

रनटाइम में हुआ बदलाव

कई कट्स के बाद अब फिल्म का कुल रनटाइम करीब 3 घंटे 49 मिनट बताया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट से करीब 15 मिनट लंबी है। वहीं फिल्म के एंड क्रेडिट्स को भी छोटा कर लगभग 1 मिनट का कर दिया गया है।

5 भाषाओं में होगी रिलीज

‘धुरंधर 2’ को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। हिंदी के अलावा यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म में यामी गौतम के कैमियो की चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *