KNEWS DESK – अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। Nora Fatehi और Sanjay Dutt पर फिल्माया गया यह गाना अपने कथित अश्लील और डबल मीनिंग लिरिक्स के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा था। बढ़ते विरोध को देखते हुए मेकर्स ने आखिरकार इस गाने को YouTube पर प्राइवेट कर दिया है।
रिलीज होते ही शुरू हुआ विवाद
गाना रिलीज होते ही कई यूजर्स ने इसके बोल और विजुअल्स पर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और दृश्य काफी भड़काऊ और अश्लील हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मेकर्स की आलोचना करते हुए इसे “विवादित” और “डबल मीनिंग” कंटेंट बताया।
विवाद बढ़ने के बाद यह मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक भी पहुंच गया। इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया। अब प्लेटफॉर्म पर इस गाने के स्थान पर “वीडियो उपलब्ध नहीं है, यह वीडियो प्राइवेट है” का मैसेज दिखाई दे रहा है।
नोरा फतेही का डांस भी चर्चा में
इस आइटम नंबर में नोरा फतेही घाघरा-चोली पहनकर डांस करती नजर आईं। गाने का हुक स्टेप, जिसमें उनके पल्लू का इस्तेमाल किया गया है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि, इसी स्टेप और विजुअल्स को लेकर कई लोगों ने मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगाया।
इस गाने में नोरा के साथ संजय दत्त भी नजर आए हैं, जबकि इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं।
सेलेब्स ने भी जताई नाराजगी
गाने को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब National Human Rights Commission of India (NHRC) ने भी इसमें कथित आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर नोटिस जारी किया।
वहीं सिंगर Armaan Malik ने सोशल मीडिया पर इसे गीत लेखन में “गिरावट की नई मिसाल” बताया। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर Harbhajan Singh ने भी इस गाने का विरोध करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।