KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर Sanjay Dutt की अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ इन दिनों सुर्खियों में है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के तहत हाल ही में इसका नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर जोरदार हंगामा मचा दिया है।
गाने में नोरा फतेही का धमाकेदार डांस
गाने में नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स के साथ नजर आ रही हैं। यह गाना एक डांस बार की सेटिंग में फिल्माया गया है, जिसमें नोरा दर्जनों बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म कर रही हैं। गाने का हुक स्टेप भी काफी चर्चा में है, जिसमें नोरा अपने पल्लू को जानबूझकर नीचे गिराती और फिर उठाते हुए डांस करती हैं। हाई-एनर्जी म्यूजिक और एन्टरटेनिंग परफॉर्मेंस की वजह से गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गाने के बोल ने बढ़ाई विवाद की गर्मी
हालांकि, जैसे ही गाने के पूरा लिरिक्स रिलीज हुए, लोगों का ध्यान नोरा के डांस स्टेप से ज्यादा गाने के बोलों पर गया। आलोचकों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने में कई डबल मीनिंग और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यूट्यूब पर जानकारी के अनुसार, इस गाने के लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं और म्यूजिक Arjun Janya ने दिया है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी बेहद मिलीजुली हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा “अश्लीलता अपने चरम पर है।” “बाबा, क्या मजबूरी थी? लुंगी पहनकर वल्गर डांस क्यों किया जा रहा है?” “आखिरकार बॉलीवुड गाने ने भोजपुरी गानों को भी पीछे छोड़ दिया।” “इसके बोल ही इतने घटिया और अश्लील हैं।” कुछ लोग तो इस गाने पर बैन लगाने की मांग भी कर रहे हैं।