KNEWS DESK- शाम के समय हल्की भूख लगने पर अक्सर कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाने का मन करता है। ऐसे में साबूदाना टिक्की एक बेहतरीन स्नैक साबित हो सकती है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतना ही यह बनाने में भी आसान है।

हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर टिक्की बनाते समय वह कड़ाही में टूट जाती है या फिर बहुत ज्यादा तेल सोख लेती है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर खराब हो जाता है। लेकिन अगर सही तरीके से इसे बनाया जाए तो टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट बनती है। आइए जानते हैं साबूदाना टिक्की बनाने की आसान रेसिपी।
साबूदाना टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री
परफेक्ट और स्वादिष्ट साबूदाना टिक्की बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:
- 1 कप साबूदाना (अच्छी तरह भिगोया हुआ)
- 2–3 उबले और मैश किए हुए आलू
- आधा कप भुनी हुई दरदरी मूंगफली
- 2–3 बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- 1 चम्मच नींबू का रस
- तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल
साबूदाना टिक्की बनाने की आसान विधि
अगर आप चाहते हैं कि आपकी टिक्की परफेक्ट और क्रिस्पी बने, तो इन आसान स्टेप्स को जरूर फॉलो करें:
- सबसे पहले साबूदाना को 2–3 बार अच्छी तरह धो लें और कम पानी में 4–5 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें।
- जब साबूदाना अच्छे से फूल जाए, तो उसमें मैश किए हुए आलू, मूंगफली और बाकी सभी सामग्री डाल दें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम डो जैसा मिश्रण तैयार कर लें।
- अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से गोल और चपटी टिक्की बना लें।
- कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें।
- टिक्की को तेल में डालने के बाद तुरंत न पलटें, पहले एक तरफ से अच्छी तरह क्रिस्पी होने दें।
- जब एक तरफ से सुनहरी हो जाए, तब पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह फ्राई करें।
जब टिक्की दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और कुरकुरी हो जाए, तो इसे कड़ाही से निकाल लें।
ऐसे परोसें साबूदाना टिक्की
गरमा-गरम साबूदाना टिक्की को आप हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं। यह स्नैक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि घर के सभी लोगों को भी बेहद पसंद आता है।