बदल गया सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम, सामने आया नया टाइटल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प Galwan Valley clash पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी B. Santosh Babu का किरदार निभाते नजर आएंगे।

हालांकि अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। पहले यह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसका नया टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है।

सलमान खान ने शेयर किया नया पोस्टर

इस बात की जानकारी खुद Salman Khan ने 16 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी। पोस्ट में फिल्म का नया पोस्टर भी दिखाया गया, जिसमें नए टाइटल की झलक मिलती है। हालांकि पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का जिक्र नहीं किया गया है, जिससे इसकी रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

अपूर्व लाखिया कर रहे हैं निर्देशन

फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं। इस देशभक्ति फिल्म में सलमान खान के साथ Chitrangada Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

पहले रिलीज हो चुका है ‘मातृभूमि’ गाना

दरअसल, इस साल 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले सलमान ने फिल्म का एक देशभक्ति गाना रिलीज किया था, जिसका टाइटल भी ‘मातृभूमि’ था। इस गाने को मशहूर सिंगर Arijit Singh और Shreya Ghoshal ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल Sameer Anjaan ने लिखे हैं और संगीत Himesh Reshammiya का है। अब इसी गाने के नाम को फिल्म का टाइटल बना दिया गया है।

फिल्म पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *