KNEWS DESK – टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Jannat Zubair अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपने भाई Ayaan Zubair के साथ चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि जन्नत और आयान पर हमला हुआ है, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कथित हमला Panvel में हुआ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस घटना में दोनों को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि जन्नत और आयान कुछ दिन पहले पनवेल गए थे, जिसके बाद 14 मार्च से यह खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी।
हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक न तो जन्नत जुबैर, उनके परिवार और न ही पनवेल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इसलिए फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया करियर
जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और कई टीवी सीरियल्स व फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं आयान जुबैर भी ऐतिहासिक टीवी शो Jodha Akbar में काम कर चुके हैं।
भाई-बहन की जोड़ी को मिलता है फैंस का प्यार
जन्नत और आयान की भाई-बहन की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और फैंस उनके वीडियोज और पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या जन्नत या आयान इस वायरल खबर पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।