वनप्लस नॉर्ड 6 जल्द लॉन्च, 9000 एमएएच बैटरी के साथ दमदार एंट्री

K News Desktop-स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नया मिड-रेंज डिवाइस एंट्री ले सकता है। वनप्लस अपने नॉर्ड सीरीज के नए स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड 6 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में यह फोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच के डेटाबेस पर दिखाई दिया है, जिससे इसके संभावित स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन दमदार हार्डवेयर के साथ आ सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूद गेमिंग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच का 1.5 के एलटीपीएस ओएलईडी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 165 हर्ट्ज का हाई रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव और बेहतर हो सकता है।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 6 में 9000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा होगी। इसके साथ 80वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

फोन में आईपी68 और आईपी69 जैसी वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50एमपी का सोनी लिटिया-600 प्राइमरी सेंसर ओआईएस के साथ मिल सकता है, जबकि दूसरा 2एमपी का सेंसर हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16एमपी का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

कीमत की बात करें तो नॉर्ड सीरीज के पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वनप्लस नॉर्ड 6 की कीमत भी इसी रेंज में या उससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय यूजर्स को इस नए नॉर्ड फोन में वही दमदार फीचर्स और हार्डवेयर देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *