ऑस्कर 2026: प्रियंका चोपड़ा ने Javier Bardem के “Free Palestine” बयान पर दिया समर्थन

KNEWS DESK – अमेरिका के लॉस एंजेलेस में आयोजित 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) में न केवल फिल्मी सफलता का जश्न देखने को मिला, बल्कि एक राजनीतिक और मानवाधिकार संबंधी संदेश भी लोगों तक पहुंचा। इस बार का सबसे चर्चित पल तब आया जब स्पेनिश अभिनेता Javier Bardem ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देते समय जोरदार आवाज में कहा, “No to war and Free Palestine”, यानी “युद्ध नहीं चाहिए और फिलीस्तीन आजाद हो।”

इस वक्त स्टेज पर उनके साथ खड़ी थीं हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने Javier के बयान पर मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर अपनी सहमति जताई। उनका यह छोटा लेकिन प्रभावशाली इशारा दर्शाता है कि वह भी युद्ध और हिंसा के खिलाफ हैं और फिलीस्तीन के लोगों के समर्थन में हैं।

Javier Bardem का लंबे समय से युद्ध-विरोधी रुख

Javier Bardem पहले भी कई मौकों पर फिलीस्तीन और गाजा में हो रही हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने अक्सर युद्ध के खिलाफ और मानवाधिकारों के समर्थन में बड़े मंचों से बयान दिया है। इस बार उन्होंने ऑस्कर में “No to War” का बैज भी लगाया था, जिससे उनके संदेश को और मजबूती मिली। इस तरह के राजनीतिक बयान अकादमी अवॉर्ड जैसे मंच पर कम ही सुनने को मिलते हैं, इसलिए यह क्षण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया।

प्रियंका चोपड़ा का समर्थन

प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले भी इंसानी अधिकारों और शांति के मुद्दों पर अपनी राय सार्वजनिक रूप से रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर “All Eyes on Rafah” जैसी तस्वीरें शेयर कर गाजा और फिलीस्तीन की स्थिति पर ध्यान आकर्षित किया था। ऑस्कर के मंच पर Javier के बयान के दौरान उनका सिर हिलाकर समर्थन देना दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए प्रेरणादायक पल बन गया।

ऑस्कर का प्रभाव

अकादमी अवॉर्ड फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा मंच माना जाता है, जिसकी निगाहें पूरी दुनिया पर होती हैं। इस तरह के बड़े मंच से उठी आवाजें न केवल फिल्मी दुनिया बल्कि वैश्विक दर्शकों तक भी संदेश पहुंचाती हैं। इस साल Javier और प्रियंका चोपड़ा का यह पल ऑस्कर 2026 का सबसे यादगार और चर्चित हिस्सा बन गया। सोशल मीडिया पर लोग इस मौके को शेयर कर रहे हैं और सराहना कर रहे हैं कि बड़े सितारे सच बोलने से नहीं डरते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *