बिना पार्लर जाए ईद पर दमकेगी त्वचा, बस घर पर इन नेचुरल चीजों से करें फेशियल

KNEWS DESK- त्योहारों के मौके पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे अच्छा दिखे। इसके लिए लोग नए कपड़े खरीदते हैं, मेकअप करते हैं और अपनी स्किन का खास ख्याल रखते हैं। खासकर लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं।

जल्द ही ईद का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है या आप चेहरे पर ज्यादा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती हैं, तो आप घर पर ही नेचुरल चीजों से फेशियल कर सकती हैं।

घर पर किया गया नेचुरल फेशियल न सिर्फ सस्ता होता है बल्कि इससे त्वचा को प्राकृतिक निखार भी मिलता है। साथ ही प्राकृतिक चीजों से स्किन पर साइड इफेक्ट होने की संभावना भी बहुत कम रहती है।

ईद पर क्यों जरूरी है स्किन की खास देखभाल

रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे के घर जाते हैं और खुशियां बांटते हैं। ऐसे खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा भी चमकदार और फ्रेश दिखे। अगर आप ईद से पहले घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स अपनाएं तो बिना पार्लर जाए भी आपकी स्किन पर इंस्टेंट ग्लो आ सकता है।

पहला स्टेप: चेहरा क्लीन करें

फेशियल की शुरुआत हमेशा चेहरे की अच्छी तरह सफाई से करनी चाहिए। सबसे पहले अपने फेस वॉश से चेहरा धो लें। इसके बाद कॉटन में थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर पूरे चेहरे पर लगाकर साफ करें। इससे चेहरे पर जमा गंदगी और ऑयल निकल जाता है और त्वचा फ्रेश महसूस करती है।

दूसरा स्टेप: एक्सफोलिएशन

क्लीनिंग के बाद चेहरे को हल्का एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। इससे त्वचा के पोर्स साफ होते हैं और डेड स्किन निकल जाती है।

इसके लिए आप यह होममेड स्क्रब तैयार करें:1 चम्मच कॉफी, थोड़ा सा नारियल तेल, थोड़ा गुलाब जल, आधा चम्मच एलोवेरा जेल इन सभी चीजों को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

तीसरा स्टेप: स्टीम लेना

स्क्रब करने के बाद चेहरे को स्टीम देना चाहिए। स्टीम लेने से त्वचा मुलायम हो जाती है और स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। इसके बाद आप ब्लैकहेड रिमूवर टूल की मदद से नाक और आसपास की जगह से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स निकाल सकते हैं। अगर टूल का इस्तेमाल करना नहीं आता तो ब्लैकहेड रिमूवल पैच का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपकी त्वचा पहले से साफ है तो इस स्टेप को छोड़ भी सकते हैं।

चौथा स्टेप: फेस मसाज

अब चेहरे की हल्की मसाज करें। इसके लिए एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण से चेहरे पर 3 से 4 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। खासतौर पर नाक के आसपास, ठुड्डी और अपर लिप पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इन जगहों पर टैनिंग ज्यादा जमा होती है। मसाज के बाद चेहरा साफ कर लें।

पांचवां और आखिरी स्टेप: फेस पैक

फेशियल का आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप फेस पैक होता है। यह त्वचा को रिलैक्स करने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है। फेस पैक बनाने के लिए इन चीजों को मिलाएं चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, गुलाब जल, थोड़ा सा दही, नीम की पत्तियों का पाउडर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर लगभग 20 मिनट तक रखें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

ईद पर पाएं नेचुरल ग्लो

अगर आप ईद से पहले इस आसान होममेड फेशियल को ट्राई करती हैं तो आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा। साथ ही यह फेशियल पूरी तरह नेचुरल है, इसलिए इससे त्वचा को नुकसान होने की संभावना भी काफी कम रहती है। ईद के खास मौके पर यह घरेलू फेशियल आपकी खूबसूरती को और भी निखार सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *