57 दिन बाद ईरान की जेल से रिहा भारतीय नाविक केतन मेहता

K News desktop- ईरान में बढ़ते तनाव के बीच गाजियाबाद के एक परिवार के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 57 दिनों से ईरान की जेल में बंद मर्चेंट नेवी अधिकारी केतन मेहता को आखिरकार रिहा कर दिया गया है।

गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी 27 वर्षीय थर्ड ऑफिसर केतन मेहता को ईरानी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। वह इस साल जनवरी से ईरान की जेल में बंद थे। अब उनकी रिहाई की खबर मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है और घर में खुशी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी 2026 को बंदर अब्बास पोर्ट पर ईरानी कोस्ट गार्ड ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें तेहरान की जेल में रखा गया था। उस समय ईरान में बढ़ते तनाव के बीच एक मर्चेंट नेवी जहाज से 10 भारतीय क्रू सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया था, जिनमें केतन मेहता भी शामिल थे।

रिहाई के बाद फिलहाल केतन मेहता को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद उन्हें भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

केतन मेहता के पिता मुकेश मेहता ने पहले विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि परिवार पिछले कई हफ्तों से बेटे की रिहाई का इंतजार कर रहा था।

केतन मेहता के पिता मुकेश मेहता ने पहले विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि परिवार पिछले कई हफ्तों से बेटे की रिहाई का इंतजार कर रहा था।

केतन मेहता का परिवार मूल रूप से राजकोट का रहने वाला है। करीब 30 साल पहले उनके पिता रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे और बाद में गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में बस गए। परिवार में पत्नी, दो विवाहित बेटियां और इकलौता बेटा केतन है।

केतन मेहता ने वर्ष 2018 में मर्चेंट नेवी ज्वॉइन की थी और पिछले आठ वर्षों से समुद्री सेवा में कार्यरत हैं। वह दुबई की शिपिंग कंपनी एमटी ग्लोबल ऐस के ऑयल शिप पर तैनात थे।

उनकी रिहाई की खबर मिलने के बाद परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है और सभी उनके जल्द भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *