Vijay-Rashmika की शादी का वेडिंग कैंपेन ‘मान्यवर’ के लिए बना गोल्डन मौका, 72 घंटे में 30 करोड़ व्यूज

KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय और रश्मिका मंदाना की शादी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। उदयपुर में संपन्न हुए इस भव्य समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए और अपनी खुशी पूरे देश के फैंस के साथ बांटी। शादी की खुशी में जोड़े ने देशभर में मिठाइयां भी बांटी, वहीं इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए उन्होंने ‘मान्यवर-मोहे’ के साथ एक खूबसूरत वेडिंग कैंपेन लॉन्च किया। इस कैंपेन का नाम रखा गया ‘Made For Each Other’, और इसे रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मच गई।

72 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज

वेडिंग कैंपेन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वीडियो में रश्मिका ‘मान्यवर-मोहे’ की खूबसूरत साड़ी में और विजय शेरवानी में नजर आए। इस वीडियो को रिलीज हुए सिर्फ 72 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म पर 30 करोड़ यानी 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए। इंस्टाग्राम पर अकेले इस पोस्ट को 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 80 लाख से अधिक लाइक्स मिले। इस तरह से यह वीडियो पहले रिकॉर्ड रखने वाले लुई विटॉन के मैसी-रोनाल्डो वाले ऐड को भी पीछे छोड़ गया।

फैंस विशेष रूप से इस जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ‘विरोश’ के नाम से प्यार से पुकारा जा रहा है।

ब्रांड मान्यवर को बड़ा फायदा

विजय-रश्मिका की शादी को ब्रांड ‘मान्यवर-मोहे’ ने स्मार्ट तरीके से प्रमोट किया। शादी के तुरंत बाद इस वेडिंग कैंपेन को लॉन्च कर ब्रांड ने अपने कपड़ों की सेल में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कैंपेन सिर्फ तीन दिनों में तैयार किया गया, जो इस बात का सबूत है कि सही समय पर सही मार्केटिंग स्ट्रेटेजी कितना बड़ा असर डाल सकती है।

फैंस की खुशी और ब्रांड की स्ट्रॉन्ग इमेज

इस कैंपेन में संगीत, ट्रेडिशनल लुक और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। अमित त्रिवेदी का म्यूजिक वीडियो की सफलता में अहम भूमिका निभा रहा है। इस कैंपेन ने न केवल फैंस को खुश किया, बल्कि ‘मान्यवर-मोहे’ की ब्रांड इमेज को भी मजबूत किया। फैंस इसे असली शादी जैसा मान रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *