‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी सोनल चौहान ने अपडेट दिया, कहा- ‘यहां स्थिति कंट्रोल में है’

KNEWS DESK- अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते मिडिल ईस्ट में हवाई उड़ानों पर असर पड़ा है, जिससे कई भारतीय नागरिक और सेलिब्रिटी दुबई में फंस गए। इनमें अभिनेत्री सोनल चौहान भी शामिल हैं।

सोनल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वह अब सुरक्षित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा, “जवाब न दे पाने के लिए मुझे खेद है। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं। यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है। स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि घबराहट न फैलाएं।”

सोनल ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि मौजूदा संकट के कारण दुबई में फंसी हुई हैं, उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा। उन्होंने सरकार से मार्गदर्शन और सुरक्षित वापसी के लिए सहायता मांगी।

मिडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले किए हैं। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है।

सोनल चौहान का अपडेट फैंस के लिए राहत देने वाला साबित हुआ है, जबकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार भी सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *