KNEWS DESK – भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि टीम पहले गेंदबाजी कर हालात का फायदा उठाना चाहती है। खास बात यह है कि भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं वेस्टइंडीज की टीम में एक अहम बदलाव देखने को मिला है। ऑलराउंडर अकील हुसैन की टीम में वापसी हुई है, जिससे उनकी गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में है, जो विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे हैं। टीम इस प्रकार है:
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ।
भारत की प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभाल रहे हैं। भारतीय टीम इस प्रकार है:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।