KNEWS DESK – ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से सुर्खियों में आईं Bigg Boss OTT 3 फेम चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली चंद्रिका इन दिनों अपने ‘मिस्ट्रीमैन’ के साथ लगातार वीडियो शेयर कर रही हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम “आई लव यू” कहती नजर आ रही हैं।
नया वीडियो हुआ वायरल
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह एक शख्स के साथ दिख रही हैं, जिन्हें वह पहले ‘मिस्ट्रीमैन’ कहती थीं। अब बताया जा रहा है कि उनका नाम सैफी है।
वीडियो में चंद्रिका उनसे कहती हैं, “बोल ना अब…” इस पर सैफी पंजाबी अंदाज में जवाब देते हैं, “क्या बोलूं? तुम्हें क्या लगता है कि मैं तुम्हें प्यार नहीं करता?” इसके बाद चंद्रिका छेड़ते हुए कहती हैं, “प्रपोज करना आता है तुम्हें?”
सैफी फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलते हैं और आखिर में चंद्रिका मुस्कुराते हुए कहती हैं, “हाय… आई लव यू सिकंदर।” इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं।
https://www.instagram.com/reels/DVVahptCY48/
यूजर्स ने कहा
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। जहां कुछ फैंस इस जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे लाइमलाइट में बने रहने की कोशिश बता रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से चंद्रिका का अपने पति के साथ विवाद भी चर्चा में रहा है। ऐसे में कई लोग इस पूरे घटनाक्रम को ‘ड्रामा’ या ‘पीआर मूव’ कह रहे हैं।
शनिवार को चंद्रिका ने अपने इस मिस्ट्रीमैन का नाम भी रिवील कर दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आखिर ये नया रिश्ता क्या मोड़ लेगा, और सच्चाई क्या है, ये तो खुद चंद्रिका ही बेहतर जानती हैं।