शादी के जश्न के बीच VIROSH का तोहफा! विजय-रश्मिका ने ‘रणबाली’ का रोमांटिक गाना किया रिलीज

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो चुके हैं। लंबे समय तक डेटिंग की खबरों के बाद दोनों की शादी ने फैंस को खुशियों से भर दिया है। ‘VIROSH’ के नाम से मशहूर इस जोड़ी की शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

शादी के तुरंत बाद इस कपल ने अपने चाहने वालों को एक और बड़ा तोहफा दे दिया है, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की पहली झलक और गाना रिलीज कर दिया गया है।

7 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ

रश्मिका और विजय आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म Dear Comrade में साथ नजर आए थे। उस फिल्म के बाद से फैंस दोनों को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे।

अब ‘रणबाली’ के जरिए यह इंतजार खत्म हो गया है। शादी के बाद रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर और पहले गाने ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

‘ओ मेरे साजन’ में दिखी नई-नई शादी की केमिस्ट्री

फिल्म ‘रणबाली’ का पहला गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज हो चुका है। गाने में विजय और रश्मिका की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ झलकती है। दोनों एक-दूसरे की बांहों में खोए नजर आते हैं और स्क्रीन पर नई-नई शादीशुदा जोड़ी की मिठास दिखाई देती है।

मेकर्स ने भी इस मौके पर दोनों सितारों को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कब रिलीज होगी ‘रणबाली’?

‘रणबाली’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे Rahul Sankrityan ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म को विजय-रश्मिका की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री का खास संगम माना जा रहा है।

‘रणबाली’ के अलावा रश्मिका मंदाना फिल्म Cocktail 2 में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को Maddock Films प्रोड्यूस कर रहा है, जिसमें Kriti Sanon और Shahid Kapoor भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *