उदयपुर में 10:10 बजे शादी के बंधन बंधे विजय-रश्मिका, शाम को कोडावा रीति से फिर रचाएंगे ब्याह

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिनकी केमिस्ट्री को फैंस अब तक सिर्फ रील लाइफ में एंजॉय करते थे, वह जोड़ी अब रियल लाइफ में भी एक हो चुकी है।

सुबह 10:10 पर लिए सात फेरे

उदयपुर में आज सुबह ठीक 10 बजकर 10 मिनट पर तेलुगू रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। समारोह बेहद निजी रखा गया, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस खास मौके पर विजय ने रश्मिका को अंगूठी पहनाई और दोनों बेहद खूबसूरत नजर आए।

शाम साढ़े 4 बजे कोडावा परंपरा के अनुसार एक और विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

फिल्मों से शुरू हुई लव स्टोरी

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म गीता गोविंदम के सेट से मानी जाती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसी दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं।

https://www.instagram.com/reels/DVNVSdGksyS/

इसके बाद दोनों डियर कॉमरेड में भी साथ नजर आए। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा और सार्वजनिक तौर पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा।

शादी से पहले खुद किया ऐलान

लंबे समय तक डेटिंग की अफवाहों के बीच आखिरकार कपल ने शादी से पहले खुद इस रिश्ते की पुष्टि की। वेकेशन की तस्वीरें भले ही अलग-अलग पोस्ट की जाती रहीं, लेकिन फैंस को दोनों के साथ होने का अंदाजा हमेशा रहा।

शादी समारोह में टॉलीवुड के कई बड़े निर्देशक शामिल हुए। वहीं कई सितारे समारोह में नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश भेजे।

पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

फिलहाल फैंस को दोनों की शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि शाम के कोडावा समारोह के बाद कपल खुद अपनी वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *