‘हल्दी आज, संगीत कल!’ शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने दिया करारा जवाब

KNEWS DESK – साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का परचम लहराने वाली मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे और दोनों स्टार्स जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच मृणाल की निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर धनुष के साथ उनके कथित लिंकअप और शादी की अफवाहों को लेकर।

शादी के सवाल पर मृणाल का मजेदार जवाब

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मृणाल से पूछा गया कि क्या उनके घरवाले शादी का दबाव बना रहे हैं, तो उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने मजाक में अपने पिता से कहा कि वे उनके लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ लें। इस पर उनके पिता ने जवाब दिया कि फिलहाल ऐसा कोई नहीं है।

मृणाल ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने पापा से पूछ लिया—क्या आपने ठीक से देखा भी है? अब आप ही बताइए क्या करना चाहिए!

शादी पर क्या है मृणाल की सोच?

मृणाल ने साफ कहा कि उनके लिए करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही बराबर मायने रखते हैं। उनका मानना है कि शादी सिर्फ उम्र या समाज के दबाव में नहीं करनी चाहिए। शादी तब होनी चाहिए जब सही इंसान मिले, जिस पर भरोसा हो और जिसके साथ घंटों बैठकर भी असहज महसूस न हो।

https://www.instagram.com/p/DUH_ykLjRps/?

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि “मेरी हल्दी आज है और संगीत कल, सब खाना खाकर जाना।” उनके इस ह्यूमर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है।

मृणाल ने यह भी कहा कि जिस दिन उन्हें सच्चा प्यार मिलेगा, वह उसे छुपाएंगी नहीं बल्कि पूरी दुनिया को गर्व से बताएंगी। वह उस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

धनुष संग अफवाहों पर विराम

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच शादी की खबरें चर्चा में थीं। यहां तक कहा जा रहा था कि दोनों वैलेंटाइन्स डे पर शादी करने वाले हैं। हालांकि, अब मृणाल के ताजा बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है।

अगर ‘दो दीवाने सहर में’ की बात करें तो यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं और देखना दिलचस्प होगा कि यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *