एयरपोर्ट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आईं मलाइका अरोड़ा, जानिए कौन हैं हर्ष मेहता

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वे सुर्खियों में हैं, क्योंकि हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हर्ष मेहता का नाम ट्रेंड करने लगा है। फैंस लगातार जानना चाह रहे हैं कि आखिर हर्ष मेहता कौन हैं और मलाइका से उनका रिश्ता क्या है।

कौन हैं हर्ष मेहता?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्ष मेहता एक डायमंड बिजनेसमैन हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उम्र में वे मलाइका से पूरे 17 साल छोटे, यानी लगभग 33 वर्ष के हैं। हालांकि हर्ष लाइमलाइट से दूर रहने वाले व्यक्ति माने जाते हैं, लेकिन मलाइका के साथ नाम जुड़ने के बाद से वे अचानक चर्चाओं में आ गए हैं।

https://www.instagram.com/reels/DRgt-VhE5Lh/

कॉन्सर्ट में भी साथ दिखे थे

इससे पहले मलाइका और हर्ष को ग्रैमी अवॉर्ड विनर गायक एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी एक साथ देखा गया था। कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियोज में दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते और शो एन्जॉय करते नजर आए। यही वजह थी कि तभी से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें तेज हो गई थीं। अब एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद ये चर्चाएं और भी मजबूत हो गई हैं। फिलहाल, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अकेली थीं मलाइका

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा से मीडिया की निगाहों में रही है। अरबाज खान से तलाक के बाद वे लंबे समय तक एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में साथ स्पॉट किए जाते थे। लेकिन 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अलग होने की बात स्वीकार की थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *