KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्ख़ियों में बना हुआ है| शो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| इस समय बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है| शो में सबसे पहले कुनिका सदानंद के बेटे अयान की एंट्री हुई थी| उसके बाद अशनूर कौर के पिता और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने घर में एंट्री ली थी| वहीं अब शो का नया प्रोमो सामने आया है| जिसमें कुनिका सदानन्द की पोती घर के अंदर आ रही हैं| दोनों बच्चियाँ आते ही अपनी दादी के गले लग जाती हैं। जिसके बाद घर का माहौल काफी इमोशनल हो जाता है|
प्रोमो की शुरुआत में कुनिका घर के अंदर काम कर रही होगी और तभी बिग बॉस कहते हैं कि घर के अंदर कुनिका की दो ग्रैन्ड डॉटर एंट्री ले रही हैं| अपनी पोतियों को देखते ही कुनिका सदानंद इमोशनल हो जाती हैं| दोनों बच्चियाँ भागकर अपनी दादी को गले लगाती हैं, तभी कुनिका रोने लग जाती हैं| दूसरी तरफ से अमाल मलिक कहते हैं कि आज तो कुनिका दादी बहुत खुश हैं। इस प्यार भरे मोमेंट को देखकर तान्या मित्तल भी रोने लगती हैं| इसी के साथ दोनों बच्चियां तान्या मित्तल के ड्रेस की तारीफ करती हैं। दोनों का कहना है कि तान्या घर के अंदर बहुत अच्छे कपड़े पहनती हैं|
https://www.instagram.com/p/DRMe-O0k7Da/
आपको बता दें कि अब शो में अमाल मलिक के भाई सिंगर अरमान मलिक की भी एंट्री होगी| हालांकि अभी तक प्रोमो सामने नहीं आया है| वहीं ख़बरें हैं कि अरमान मलिक के आने से घर का माहौल बदल जाएगा| दोनों भाइयों का प्यारा मोमेंट देखने को मिलने वाला है|