बिग बॉस 19 में लगा रोमांस का तड़का… एंट्री करते ही गौरव खन्ना संग रोमांटिक हुईं वाइफ आकांक्षा चमोला

KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्ख़ियों में बना हुआ है| शो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| वहीं इस समय बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है| ऐसे में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है| जो काफी चर्चा में बना हुआ है|

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वीडियो

जियोहॉटस्टार रियलिटी के एक्स पेज पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है| प्रोमो में गौरव खन्ना दिखाई दे रहे हैं| एक्टर बैठे होते हैं और इस बीच शो में उनकी वाइफ और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला की एंट्री होती है| ऐसे में बिग बॉस गौरव के साथ गेम खेल देते हैं और उन्हें फ्रिज कर देते हैं| और जैसे ही बिग बॉस उन्हें रिलीज करते हैं वो अपनी वाइफ को हग करते हैं| इस दौरान गौरव इमोशनल भी नजर आते हैं वहीं जब एक्टर अपनी वाइफ को लिविंग रूम की तरफ ले आ रहे थे तभी बिग बॉस दोबारा गौरव को फ्रिज कर देते हैं| ऐसे में एक्टर की वाइफ बिग बॉस को धमकी देते हुए कहती हैं कि अगर रिलीज नहीं किया तो मैं गौरव को एडल्ट वाली पप्पी कर दूंगी| और जैसे ही वो गौरव को किस करने आगे बढ़ती हैं, तो सभी घरवाले खुश हो जाते हैं और अमाल कहते हैं कि हां कर दो|

अब शो का ये प्रोमो खूब वायरल हो रहा है| फैंस वीडियो पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं| आपको बता दें कि सलमान खान का शो बिगबॉस 19 अब धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है| ऐसे में शो के विनर के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है|