सितंबर से शुरू होगी Hero Xoom 160 की डिलीवरी, Yamaha Aerox को देगी टक्कर

KNEWS DESK – हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2025 में भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर Hero Xoom 160 को लॉन्च किया था। 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किए गए इस स्कूटर को ग्राहकों ने खूब पसंद किया, लेकिन लॉन्च के बाद से ही इसकी डिलीवरी का इंतजार जारी था। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि Xoom 160 की डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होगी।

दमदार और रग्ड डिजाइन

Hero Xoom 160 अपने स्पोर्टी और मस्कुलर डिजाइन के कारण भीड़ से अलग दिखता है। इसमें ऊंची विंडस्क्रीन, डुअल-चेंबर LED हेडलाइट, सिंगल-पीस सीट और प्रीमियम बॉडीवर्क दिया गया है। कंपनी इसके साथ टूरिंग बॉक्स और टॉल विंडस्क्रीन जैसे एक्सेसरी ऑप्शन भी उपलब्ध करा रही है। इसका आकार 1983 मिमी लंबा, 772 मिमी चौड़ा और 787 मिमी सीट हाइट के साथ आता है, वहीं 155 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एडवेंचर राइड के लिए भी तैयार बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

स्कूटर में 156cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,000 rpm पर 14.6 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 142 किलो वजन वाले इस स्कूटर की माइलेज करीब 40 kmpl है, जो इस कैटेगरी में बेहतर मानी जा सकती है।

Xoom 160 चार प्रीमियम रंगों मैट रेनफॉरेस्ट ग्रे, समिट व्हाइट, कैनियन रेड, मैट वॉल्केनिक ग्रे में उपलब्ध है| ये कलर इसे और ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक बनाते हैं।

फीचर्स की भरमार

Hero Xoom 160 को कई एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, LED लाइटिंग, कीलेस स्टार्ट, ABS और रिमोट सीट अनलॉक जैसी सुविधाएं मिलती हैं। स्कूटर में 14-इंच अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक हाइड्रॉलिक फ्रंट शॉक एब्जॉर्बर और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो स्मूद राइडिंग का भरोसा देते हैं।