KNEWS DESK – सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ की कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। अपूर्वा के एक्स-बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए अपूर्वा पर चीटिंग के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।
कौन हैं उत्सव दहिया?
अपूर्वा मखीजा अपने पुराने व्लॉग्स में कई बार उत्सव के साथ नजर आ चुकी हैं और उन्होंने पब्लिकली यह भी स्वीकार किया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे। उत्सव एक कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 88.3k फॉलोअर्स हैं। वह ट्रैवल व्लॉग्स से लेकर अपनी सिंगिंग वीडियोज तक शेयर करते रहते हैं।
https://www.instagram.com/utsavdahiya/
साथ ही, उत्सव पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर भी हैं और साल 2019 से मॉर्गन स्टेनली कंपनी में कार्यरत हैं। मुंबई में पले-बढ़े उत्सव ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की है और पीईसी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।
अपूर्वा पर तंज, गाने से किया खुलासा
वायरल वीडियो में उत्सव ने अपूर्वा के मशहूर डायलॉग “हैलो क्यूट लिटिल रेड फ्लैग” से शुरुआत की। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन इस डायलॉग के चलते फैंस को साफ हो गया कि यह तंज अपूर्वा पर है। उत्सव ने अपने गाने में दावा किया कि रिलेशनशिप के दौरान अपूर्वा ने उन्हें धोखा दिया और कभी माफी भी नहीं मांगी।
उन्होंने आगे कहा कि अपूर्वा ने उनकी इमेज खराब करते हुए उन्हें ‘रेड फ्लैग’ बताया, जबकि असली ‘रेड फ्लैग’ खुद अपूर्वा थीं।
उत्सव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है और अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा— “अब अगर कोई और बकवास करेगा तो मैं सीधे रसीद निकालूंगा।”