KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार पवन सिंह इन दिनों मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। वाराणसी की अदालत ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस हैरान रह गए।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के होटल व्यवसायी विशाल सिंह ने पवन सिंह और उनके साथियों पर फिल्म में निवेश कराने के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस मामले में अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी, जिसके बाद जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने पवन सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
https://www.instagram.com/p/DGZdlbByo4o/
कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पवन सिंह ने इस पूरे विवाद पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सुपरस्टार इस मामले में क्या सफाई पेश करते हैं।
पवन सिंह की लोकप्रियता
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है। उनके गाने और फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका जबरदस्त क्रेज है। यही वजह है कि उनके खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर से फैंस चिंता में हैं।