कानपुरः ऑनलाइन इन्वेस्ट कर 200 गुना लाभ कमाने का लालच दे महिला से ठगे 4 लाख

शिव शंकर सविता- कानपुर में ऑनलाइन इन्वेस्ट करके 200 गुना प्रॉफिट कमाने का लालच देकर महिला से 4 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ये ठगी मार्केट मास्टर निवेश ऐप के की गई। पीड़ित महिला नीलम सिंह कानपुर के आरके नगर की निवासी हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि मार्केट मास्टर एप को एक लिंक के जरिए एक दूसरे को दिया गया और इसको एक आगरा व्हाट्सएप नामक ग्रुप बनाकर उन्हें जोड़ा गया। इस व्हाट्सएप्प ग्रुप का एडमिन आगरा का रविंद्र कपूर था, जो स्कैमरों के साथ मिला हुआ था। रविन्द्र लोगों को वाट्सअप में जोड़ता गया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एप को चलाना, उसमें इन्वेस्ट करना, पैसा डालना, निकलना आदि की जानकारी व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से उसमें जुड़े लोगों को देता था। जिसके जरिए इनका यह ठगी का जाल सफलता पूर्वक चल रहा था।

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े थे 500 से भी ज्यादा सदस्य

पीड़ित महिला ने बताया कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में 500 से ज्यादा लोग जुड़े थे तथा काफी निवेशक ग्रुप में नहीं थे पर काफी पैसा निवेश किया था। इस दौरान उसने अपने परिचित या परिवारिक सदस्य के जरिए एक हफ्ते में 200% परसेंट से भी ज्यादा रिटर्न देने वाली योजनाएं बेची और 21 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजे ऐप ब्लॉक कर दिए और करोड़ों का स्कैम कर लोगों का सारा निवेश किया धन ठग लिया।

एप को बंद कर दोबारा वसूले 6000 रूपए

निवेश किए लोगों ने जब एप के बंद होने के बारे में जानकारी लेनी चाही तो सुरक्षा कारणों से एप बंद होने का झांसा देता रहा। और 6000 रुपए पुनः जमा करने पर एप के खुलेने की बात कहकर बरगलाता रहा। उसकी बातों पर यकीन कर कुछ लोगों ने 6000 डाल भी दिए, जिसके बाद सारा पैसा लेकर साइबर ठग गायब हो गया।

महिला ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री से की है, जिसका जवाब आना शेष है। पीड़ित महिला ने बताया कि कानपुर के रवि, विनय, सीमा यादव, अनूप, नीलम सिंह, सानिया,अजय पाण्डे, स्वाति, लवी, सुनीता,नीतू शर्मा, प्रशांत, मणि पण्डित, मिर्नाज, मनोज, राजेश, शाहिद, वनिका, प्रवीण, अनस, शाहिद सकलेनी, अश्वनी, अन्नू, दिगंबर सिंह, राजेश, साहब आलम, निशा सिंह, कल्पना आदि लोग इसका शिकार हो गए हैं।