UP by-election 2024: बीएसपी ने उपचुनाव को लेकर 8 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, करहल से अवनीश कुमार शाक्य को मिला टिकट

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश में होने वाले 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अपने 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में करहल सीट से अवनीश कुमार शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया है। यह सीट सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश यादव और भाजपा के अनुजेश यादव के बीच मुकाबले का हिस्सा बन गई है।

बीएसपी ने उम्मीदवारों के नाम 

आपको बता दें कि यूपी में विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को होने वाला है| जिसके लिए आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करहल और सीसामऊ जैसी महत्वपूर्ण सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें  करहल: अवनीश कुमार शाक्य, कटेहरी (अंबेडकरनगर): अमित वर्मा, फूलपुर (प्रयागराज): जितेंद्र कुमार सिंह, मीरापुर (मुजफ्फरनगर): शाहनजर, सीसामऊ (कानपुर नगर): वीरेंद्र कुमार शुक्ला, कुंदरकी (मुरादाबाद): रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, गाजियाबाद: परमानंद गर्ग, मझवां (मिर्जापुर): दीपक तिवारी|

BSP First List: मायावती ने जारी की पहली लिस्ट, देखिए बसपा के 53 उम्मीदवारों के नाम - BSP First List Mayawati released the first list see the names of 53 BSP candidates

सपा और भाजपा का मुकाबला

करहल सीट पर बीएसपी के अवनीश कुमार शाक्य के सामने भाजपा के अनुजेश यादव और सपा के तेज प्रताप सिंह यादव होंगे। अनुजेश यादव, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

सपा का इंडिया गठबंधन

समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि सभी 9 सीटों पर वे इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है : एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।”

ब्राह्मण उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

मायावती ने एक बार फिर सवर्णों पर भरोसा जताते हुए उपचुनाव में तीन ब्राह्मण उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सीसामऊ से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग (जो पहले भाजपा में थे), और मिर्जापुर से दीपक तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, बसपा ने दो मुस्लिम चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारा है: मीरापुर से शाहनजर और कुंदरकी से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.