Maharashtra Elections: चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को घोषित किये जाएंगे नतीजे

KNEWS DESK – चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव एक चरण में होगा, जिसमें 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इस चुनाव में राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 9.63 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का क्यों नहीं हुआ ऐलान? CEC राजीव कुमार ने बताए ये दो कारण - why maharashtra assembly election dates were not announced cec rajeev kumar gave two

महाराष्ट्र में एक चरण में होगा मतदान

आपको बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, 23 को नतीजे घोषित किये जाएंगे|

चुनाव की प्रमुख बातें:

  • मतदान तिथि: 20 नवंबर 2024
  • वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ:1 लाख 186
  • सामान्य सीटें: 234
  • अनुसूचित जाति (SC) सीटें: 29
  • अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें: 25
  • बहुमत के लिए आवश्यक सीटें: 145
  • नतीजों की घोषणा: 23 नवंबर 2024

पिछला चुनाव प्रदर्शन

पिछले लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा नीत महायुति गठबंधन को केवल 17 सीटें मिली थीं। हाल ही में हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का जोश बढ़ा है।

वर्तमान विधानसभा में सीट बंटवारा

वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति गठबंधन के पास 218 सीटें हैं, जिसमें भाजपा (106), शिवसेना (40), एनसीपी (40), और अन्य शामिल हैं। वहीं, महाअघाड़ी के पास 77 सीटें हैं। इसके अलावा चार विधायक किसी गठबंधन को समर्थन नहीं देते हैं और एक सीट खाली है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.