किडनी स्टोन में बेहद फायदेमंद होता है नारियल पानी, जानें इसके क्या हैं लाभ…?

KNEWS DESK- किडनी स्टोन का होना एक दर्दभरा अनुभव हो सकता है और यह यूरिनरी ट्रैक्ट में भी रुकावट पैदा कर सकता है। इससे उल्टी, बुखार और पेशाब में खून आने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में, एक सरल और प्राकृतिक उपाय हो सकता है नारियल पानी। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे नारियल पानी आपके गुर्दे की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है|

नारियल पानी के फायदे

इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर-  नारियल पानी पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है| ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे गुर्दे के फंक्शन में सुधार होता है|

अगर है ये बीमारी तो नारियल पानी नहीं पीना चाहिए – TV9 Bharatvarsh

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर-  नारियल पानी में उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं| ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुर्दे की पथरी को रोकने और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकते हैं|

नेचुरल ड्यूरेटिक- नारियल पानी एक प्राकृतिक ड्यूरेटिक के रूप में कार्य करता है, जिससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है| यह क्रिएटिनिन के स्तर को कम कर सकता है और मिनरल क्रिस्टल के निर्माण को रोक सकता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं|

यूरिन को डाइल्यूट करता है- नियमित रूप से नारियल पानी पीने से यूरिन डाइल्यूट होता है, जिससे मिनरल क्रिस्टल का निर्माण कम होता है| न्यूट्रीशनिस्टों की सलाह है कि बेहतर परिणाम के लिए नारियल पानी में सब्जी के बीजों को मिलाकर पीना चाहिए|

About Post Author