कांस्य पदक जीतकर भारत लौटी भारतीय हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रध्दाजंलि

KNEWS DESK, भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचकर वापस भारत लौट चुकी है। भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब टीम ने मेजर ध्यानचंद को श्रध्दाजंलि देने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पहुंची।

कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम, ढोल-नगाड़ों से दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत - JK 24x7

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम शनिवार 10 अगस्त को भारत लौट आई थी। भारत ने 52 साल बाद लगातार दो ब्रॉन्ज मेडल जीते, एक टोक्यो ओलंपिक में और एक इस बार के ओलंपिक में जीता। जिसके बाद टीम इंडिया इतिहास रच दिया। वहीं भारत लौटते ही पूरी भारतीय टीम राजधानी स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पहुंची। जहां सभी खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्हें श्रध्दाजंलि दी। सभी खिलाड़ियों ने उनकी मूर्ति पर एक एक करके फूल चढ़ाए और उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी प्लेयर्स ने मेडल के साथ फोटो खिंचवाई।

बता दें कि यह मेडल भारत का हॉकी के लिए 13वां मेडल है। इससे पहले भारत ने ओलंपिक में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज जीते थे। वहीं हॉकी में 1980 के बाद 2020 तक कोई मेडल नहीं जीता। इसके बाद टीम ने टोक्यो ओलंपिक के बाद मेडल लाने में सफल हुईं।

About Post Author