अंगदान अभियान में राजस्थान को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ आईईसी गतिविधियों के लिए राज्य को मिला सम्मान

KNEWS DESK- अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार मिले हैं| भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर आज दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजस्थान को अंगदान जागरूकता अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रचार- प्रसार गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए बेस्ट आईईसी अवॉर्ड प्रदान किया है| समुचित प्राधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता एवं संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया| साथ हीमोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम को सपोर्टिव एनजीओ अवार्ड से सम्मानित किया गया है|

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस उपलब्धि के लिए अंगदान जागरूकता अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा है- राजस्थान ने अल्प समय में ही अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय ​कार्य किया है| हमारा प्रयास है कि राजस्थान इस क्षेत्र में अव्वल मुकाम हासिल करे| चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने भी टीम को बधाई दी है|

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अंगदान जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं| इसी का परिणाम है कि अब यह एक जनअभियान बन चुका है और राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को पहचान मिली है|

बता दें, सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद के पॉल थे| इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव अपूर्वा चंद्रास्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गोयलनिदेशक नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन डॉ. अनिल कुमार सहित संबंधित गणमान्यजन मौजूद थे|

About Post Author