ग्रैंड फिनाले में रणवीर शौरी और सना मकबूल के बदले सुर, एक्टर ने कहा – ‘तुम दुनिया की सबसे…’

KNEWS DESK – अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| आज शो का ग्रैंड फिनाले है| फिनाले में कोई एक खिलाड़ी ट्रॉफी अपने नाम करेगा। विनर के अलावा ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल और रणवीर शौरी की खट्ठी-मीठी बातें भी सबसे बड़ी हाइलाइट होने वाली हैं।

सना मकबूल ने Ranvir Shorey पर कसा तंज, बोलीं - अगर तुम्हारा बेटा यूएस में  है तो तुम यहां क्या कर रहे? - bigg boss ott 3 sana makbul comments on ranvir

सना और रणवीर की शो में हुई तकरार 

अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 डेढ़ महीने बाद आज ख़त्म होने जा रहा है| इस बार शो में खूब तकरार देखने को मिली है| शो में सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच खूब झगड़ा हुआ|

रणवीर ने सना को नागिन और गटरछाप बुलाया, वहीं सना ने भी एक्टर की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया और उन्हें नाली का कीड़ा बताया। हर एपिसोड में उनके बीच अनबन होती ही रही, लेकिन ग्रैंड फिनाले में अनिल कपूर ने उन्हें एक कर दिया।

रणवीर और सना ने प्यार से मारा ताना 

ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल और रणवीर शौरी ने एक दूसरे को प्यार से ताना मारा| दरअसल, अनिल कपूर ने कहा कि आप दोनों पूरे शो में एक दूसरे का गला पकड़ना चाहा| अब मैं चाहता हैं आप दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े| सना और रणवीर एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और अपने दिल का हाल बयां करते हैं|

https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1819295026935222322

रणवीर ने सना को कहा बदसूरत 

रणवीर ने सना से कहा कि मुझे लगता है कि तुम दुनिया की सबसे बदसूरत लड़की हो और सबसे बेवकूफ भी। वहीं सना ने भी उन्हें नहीं बख्शा। एक्ट्रेस ने रणवीर से कहा कि आपने मेरी इतनी रिस्पेक्ट की। शायद ये इज्जत मैं सात जन्मों तक नहीं भुलूंगी।

सना ने उनका हाथ जोर से पकड़ते हुए कहा कि आप यह ट्रॉफी डिजर्व करते हैं। आखिर में रणवीर मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उनका हाथ दर्द कर रहा है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली: आशा किरण आश्रय गृह में 14 बच्चों की मौत, AAP मंत्री आतिशी ने जांच के दिए आदेश

About Post Author