‘साड़ी, कहानियां और नई किताबें….’, मौनी रॉय ने शेयर किया पोस्ट, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने फैंस को बनाया दीवाना

KNEWS DESK- टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैम अवतार को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस का बोल्ड लुक अक्सर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है| मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें अदाकारा अपना बोल्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ब्लैक व्हाइट और पिक कलर की साड़ी में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रही हैं|

इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस लुक में मौनी रॉय ने मिनिमल मेकअप किया और लाइट पिंक कलर की लिपशेड कैरी की|

मौनी रॉय ने अपने लुक को कम से कम ज्वेलरी में ही कंप्लीट किया| इस खूबसूरत लुक में अदाकारा ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए| इस दौरान उनके हाथों में एक बुक भी नजर आ रही है|

मौनी रॉय की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा कि साड़ी, कहानियां और नई किताबें|