बैचलर पार्टी में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा हुए फैन्स

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को पति जहीर इकबाल के साथ काफी एन्जॉय कर रही हैं| दोनों ने पिछले महीने ही प्राइवेट सेरेमनी में कोर्ट मैरिज की थी| दोनों की शादी को एक महीना हो गया है| सोनाक्षी सिन्हा सोशल मेडिया पर अक्सर फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं|

सोनाक्षी ने शेयर की खूबसूरत फोटोज

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ और बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज और अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है| सोनाक्षी हमेशा से ही वेस्टर्न लुक के साथ ट्रेडिशनल और एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं| इन तस्वीरों में भी वो बेहद सुन्दर लग रही हैं|

सोनाक्षी ने शेयर किया अपना एथनिक लुक

सोनाक्षी सिन्हा ने लाइट कलर का अनारकली सूट पहना है| जिसके दुपट्टे के दोनों साइड के पल्लों पर पीला और डार्क पिंक कलर नजर आ रहा है| जो उसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है| तस्वीरे में एक्ट्रेस सिर पर पल्लू लिए बहुत प्यारी लग रही हैं|

याद आई 'हीरामंडी' की 'फरीदन'

इन फोटोज में सोनाक्षी सिन्हा हीरामंडी वाली फरदीन लग रही हैं| एक्ट्रेस ने फोटोज में मिनिमल मेकअप के साथ मांग में भारी टिका, कानों में भारी झुमके कैरी किये नजर आ रही हैं| उनके इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं|

बैचलर पार्टी की हैं तस्वीरें

सोनाक्षी ने फोटोज को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है| जिसमें उन्होंने बताया है कि ये फोटोज उनकी बैचलर पार्टी की है|  सोना ने कैप्शन में लिखा, ‘मानो या न मानो… मेरी बैचलरेट पार्टी से एक और #थ्रोबैक… क्या आप थीम का पता लगा सकते हैं???’|

यह भी पढ़ें – ‘देश के विकास में एक समान दृष्टिकोण नहीं रखता है नीति आयोग’, संजय राउत ने केंद्र सरकार पर कसा तंज