‘अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है केंद्र सरकार’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले AAP सांसद संजय सिंह

KNEWS DESK- आप सांसद संजय सिंह ने रविवार यानी आज केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा और उपराज्यपाल पर अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया| उन्होंने कहा कि इसे हत्या के प्रयास के रूप में दर्ज किया जाना चाहिए|

संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि एलजी बार-बार अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें क्यों फैला रहे हैं, जेल अधिकारी गलत जानकारी क्यों फैला रहे हैं| अगर उनके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ के आधार पर भी कुछ गलत होता है तो इसे हत्या का मामला माना जाएगा| हम वकीलों से भी सलाह ले रहे हैं कि इस साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाना चाहिए| क्योंकि यह हत्या का प्रयास है| अगर कोई मेडिकल रिपोर्ट के बारे में गलत जानकारी देता है तो यह हत्या का प्रयास है, यानी आप जानबूझकर अरविंद केजरीवाल की जान लेना चाहते हैं| हमारे पास रिपोर्ट है|

केजरीवाल को 15 अप्रैल तक भेजा गया जेल, कोर्ट में पहली बार आया आतिशी और सौरभ  भारद्वाज का नाम | delhi liquor case cm arvind kejriwal in rouse avenue  court ed custody

बता दें कि राज निवास से प्राप्त सूचना के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आरोप लगाया था कि न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जानबूझ कर उन्हें दी जाने वाली चिकित्सीय खुराक और दवाइयां नहीं ले रहे हैं|

मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे पत्र में उपराज्यपाल ने केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अधीक्षक (जेल) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा जानबूझकर कम कैलोरी का सेवन करने के कई मामले सामने आए हैं, जबकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में घर का बना खाना उपलब्ध कराया जा रहा है|

About Post Author