ब्राउन कलर की साड़ी में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वायरल हुईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने ग्लैम अवतार की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस का बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आता है| फैंस मौनी का नया लुक देखने के लिए बेताब रहते हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें साड़ी पहनकर एक्ट्रेस अपना बोल्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की, जिनमें एक्ट्रेस ब्राउन कलर की सितारों से सजी साड़ी पहने नजर आ रही हैं| साथ ही उनके स्टाइलिश ब्लाउज ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

इस लुक में मौनी रॉय ने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस दौरान उन्होंने कानों में लॉन्ग गोल्डन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये| इस लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं|

ईयरिंग्स के अलावा मौनी ने इस लुक में कोई और ज्वेलरी पहनना उचित नहीं समझा| इस खूबसूरत लुक में अदाकारा ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए|

अब मौनी रॉय की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| फैंस कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author