‘कुबेर’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने, पैसों से भरा बैग लेकर नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK –  रश्मिका मंदाना साउथ एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से उनके करियर को एक नई उड़ान मिली है। एक्ट्रेस अब कुबेर में नजर आने वाली हैं| फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आ गया है| इस मूवी में रश्मिका के साथ धनुष और नागार्जुन जैसे दिग्गज साउथ कलाकार भी मौजूद रहेंगे|

कुबेर से सामने आया रश्मिका का फर्स्ट लुक 

रश्मिका ने बीते साल रणबीर की एनिमल से खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं| वहीं अब एक्ट्रेस कुबेर फिल्म से फैन्स का दिल जीतने के लिए तैयार हैं| आज शुक्रवार को आदित्य म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर कुबेर से रश्मिका का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज किया गया है।

इस वीडियो में रश्मिका एक गड्डे में से पैसों से भरा बैग निकालती हुई दिक् रही हैं| इसको देख ये कहा जा सकता है कि मूवी में एक्ट्रेस ने खजाने को छुपा कर रखा है और बाद में वो इसे निकाल रही हैं|

हालांकि इस नोटों से भरे बैग का क्या राज है, वो तो आपको कुबेर फिल्म की रिलीज के बाद पता चलेगा| लेकिन रश्मिका की इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गयी है|

धनुष के साथ आएंगी नजर 

कुबेर में रश्मिका मंदाना एक्टर धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी| धनुष के अलावा फिल्म में सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम किरदार में मौजूद हैं|

यह भी पढ़ें – 

About Post Author