अंतर्राष्ट्रीय T20 में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

KNEWS DESK, रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय T20 में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं| उन्होंने T20 विश्व कप के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहे मुकाबले में 5 छक्के लगाए, जिससे उनके अंतर्राष्ट्रीय T20 में 200 छक्के पूरे हो गए|

टी20 विश्व कप: रोहित शर्मा ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया खेल में तीन रिकॉर्ड बनाए | क्रिकेट समाचार - News9live

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में जबरदस्त पारी खेली| रोहित ने 41 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के  और 7 चौके शामिल थे| वहीं उन्होंने इस दौरान 224.39 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए| इसके अलावा आपको बता दें कि रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं| वह इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं| वहीं इसके अलावा रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं| उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा|वहीं विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है|

About Post Author