Bigg Boss OTT 3: इंडस्ट्री में काम न मिलने पर रणवीर शौरी ने किया रिएक्ट, कहा- ‘अगर काम होता तो यहां क्यों…’

KNEWS DESK- मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 का आगाज हो चुका है, जिसमें कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया| अनिल कपूर के शो में आते ही कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी के कई अनसुने किस्से सुनाने शुरू कर दिए हैं| वहीं बिग बॉस OTT 3 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने अपने करियर को लेकर रिएक्ट किया| इस दौरान एक्टर ने काफी इमोशनल बात बताई|

बिग बॉस OTT 3 के लाइव फीड में शिवानी कुमारी ने रणवीर शौरी से बातें की| उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी कुमारी एक्टर को पहचान नहीं पाईं| शिवानी ने एक्टर से पूछा कि आप कौन हैं और क्या करते हैं| रणवीर शौरी ने शिवानी की इन बातों का जवाब देते हुए कहा- वह फिल्मों में एक्टिंग करते हैं| उन्होंने कहा- मैं एक्टर हूं और मैंने साल 1999 में पहली फिल्म की थी|

फिर शिवानी ने उनसे पूछा कि उनका काम कैसा चल रहा है, इस पर एक्टर ने कहा- आज काम होता तो यहां क्यों होता| आपका तो अच्छा है खुद ही सब बनाओ, खुद ही कमाओ| आजकल ये थोड़ी नई टेक्नोलॉजी आ गई है| हम थोड़े पुराने जमाने के हैं| अपनी ये बात रखते हुए रणवीर शौरी निराश नजर आए| ये देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी एक्टर के लिए दुखी हुए और अब यूजर्स उनका हौसला बढ़ा रहे हैं|

About Post Author