करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम ‘देवी’ रखने की बताई वजह, वैष्णो देवी से है कनेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण ग्रोवर सिंह ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है| हाल ही में कपल ने अपनी बेटी का नाम देवी रखने के पीछे की वजह बताई है|

बिपाशा बसु और करण ग्रोवर की बेटी 

बिपाशा बसु और करण ग्रोवर अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं| देवी की तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लुटाते हैं| करण ने हाल ही में बेटी का नाम देवी रखने की वजह बताई है|

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी

देवी नाम रखने की वजह 

करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखने के पीछे की वजह बताई है| करण ने बताया कि वो और उनकी वाइफ बिपाशा एक एस्ट्रोलॉजर से मिले थे, जो उनकी दोस्त भी है| इस एस्ट्रोलॉजर ने करण और बिपाशा से पूछा था कि क्या वह कभी वैष्णो देवी गए  हैं|

क्यों रखा देवी नाम?

करण ग्रोवर ने बताया कि वो कभी वैष्णो देवी नहीं गए हैं| इसके बाद एस्ट्रोलॉजर ने उनसे कहा कि करण और बिपाशा को वहां जाना चाहिए और अपनी इच्छा बताते हुए मां वैष्णो देवी को एक खत लिखें| उन्होंने ये भी सलाह दी कि दैवीय ऊर्जा ने उन्हें जो भी आशीर्वाद दिया है, वह उसके लिए आभारी रहें|

इस वजह से रखा बेटी का नाम देवी

करण ने आगे बताया कि वो और बिपाशा 23 नवंबर 2021 को वैष्णो देवी गए थे और वापस लौटने पर विपाशा प्रेग्नेंट हो गईं| एक्टर ने बताया कि देवी की जो शुरुआती ड्यू डेट दी गयी थी वो 23 नवंबर 2023 थी| जिसके बाद कपल ने बेटी का नाम देवी रखा|

यह भी पढ़ें – ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने पर गर्व है’, एनडीए बैठक में बोले जनसेना प्रमुख पवन कल्याण

About Post Author