ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| रकुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रकुल बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं| ब्लैक साड़ी के साथ एक्ट्रेस डीपनेक ब्लाउज पहने दिख रही हैं|

रकुल प्रीत सिंह इस शानदार लुक में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं| तस्वीरों में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

इस लुक में रकुल ने अपने बालों को हल्के कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| एक्ट्रेस ने इस दौरान लॉन्ग ईयरिंग्स कैरी किये| साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप किया और ब्राउन लिपशेड चुनी|

रकुल प्रीत सिंह तस्वीरों में हाथों में एक ब्रेसलेट पहने नजर आ रही हैं| उन्होंने अपने लुक को हील्स से कंप्लीट किया| एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बताएं तो रकुल जल्द ही ‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी|

About Post Author