नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिलाई शपथ

KNEWS DESK – हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। अब नायब सिंह मनोहर लाल खट्टर की जगह पद संभालेंगे| आपको बता दें कि इनके मंत्रिमंडल में जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें मोहन लाल बडोली का भी नाम शामिल है। मोहनलाल राई से विधायक हैं इनके अलावा खबर तो ये भी है कि इस लिस्ट में गोपाल कांडा का नाम भी शामिल है।

कौन हैं नायब सिंह सैनी? 

हरियाणा के नए नवेले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से सांसद हैं। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में नायब को 6 लाख 88 हजार 629 वोट से जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें-   छत्तीसगढ़: एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में स्थापित हुई छह नई मशीन