रणबीर कपूर की रामायण में अमिताभ बच्चन की एंट्री, दशरथ के किरदार में आएंगे नजर!

KNEWS DESK – रणबीर कपूर की फिल्म रामायण चर्चा में बनी हुई है| रामायण का डायरेक्शन नितीश तिवारी कर रहे हैं| फिल्म को लेकर फैन्स में गजब का बज देखने को मिल रहा है| वहीं अब खबर आ रही है कि रामायण में दशरथ का रोल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन को ऑफर किया गया है|

रामायण' में अमिताभ बच्चन बनेंगे रणबीर कपूर के पिता? नितेश तिवारी की फिल्म  में दशरथ का रोल हुआ ऑफर! - amitabh bachchan will be seen in role of  dasharatha in nitesh tiwari

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों से फैन्स को दीवाना बनाया है| एक्टर ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं| ऐसे में एक्टर के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है| अमिताभ बच्चन जल्द ही एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बनेंगे| ख़बरों के मुताबिक वो नितीश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आएंगे|

नितीश तिवारी की फिल्म रामायण

रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण को लार्ज स्केल में बनाया जा रहा है| फिल्म का बजट 500 से 700 करोड़ का है| फिल्म पर पिछले 4 साल से काम चल रहा है फिल्म को लेकर अब अपडेट आना शुरू हो गये हैं| रामायण को लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है| फिल्म में राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को चुना गया है तो वहीं अब खबर आ रही है कि दशरथ का रोल अमिताभ बच्चन निभाएंगे हालांकि अभी इस बात का कन्फर्मेशन नहीं हुआ है| फिल्म में सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को कन्फर्म माना जा रहा है| रावण के रोल के लिए यश कास्ट किये जाने की बात है|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी स्वीकार नहीं- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

About Post Author