लोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी नई टीम का किया ऐलान, बनाए गए 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

KNEWS DESK… भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यानी 29 जुलाई को राजस्थान दौरे के पहले अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि आगमी लोकसभा चुनाव-2024 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे देश की सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी पुर जोर ताकत लगाकर कर रही हैं। जहां पर एक तरफ देश के विपक्ष दलों के द्वारा गठबंधन किया गया है जिनका सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि मोदी हराना है। जिसमें देश के 26 दल शामिल हुए हैं और इनके गठबंधन को नाम दिया है INDIA जिसको लेकर भी सियासी बवाल मचा हुआ है। तो वहीं पर दूसरी तरफ भाजपा के नेतृत्व वाली NDA  में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से 38 राजनीतिक पार्टियां शामिल होकर भाजपा को ताकत देने का काम रही हैं। जिसके बीच अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा लोकसभा चुनाव के नई टीम का ऐलान कर दिया है। जिसके साथ यह भी कहा जा सकता है कि भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। जेपी नड्डा ने अपनी टीं में प्रमुखता से रमन सिंह और वसुंधरा सिंह राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है और  बंडी संजय कुमार एवं राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है। नड्डा की इस टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें… मणिपुर हिंसा : I.N.D.I.A. गठबंधन के 21 नेता पीड़ितों से मुलाकात करने कि लिए हुए रवाना

जानकारी के लिए बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा ने नई टीम की घोषणा आज यानी 29 जुलाई को ऐलान कर दिया है। जेपी नड्डा की टीम में 13 राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की जानकारी मिल रही है। तो वहीं पर नड्डा ने टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें… दिल्ली-नोएडा में तेजी से फैल रहा आई फ्लू , जानिए कैसे करें बचाव?

About Post Author