असम में कांग्रेस की रैली और राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका भाजपा का पुतला

रिपोर्ट – राजकुमार अग्रवाल

डोईवाला – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेश भर में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। तो वहीं डोईवाला चौक पर भी परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया |

राहुल गांधी पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर भाजपा का पुतला दहन करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार और असम की राज्य सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे जानलेवा हमले और राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोके जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार की निंदा करती है और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि- कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी को अपना नेता मानता है इसलिए उन पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

ये भी पढ़ें-  कंगना रनौत ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद फैंस को दिया बड़ा तोहफा, एक्ट्रेस ने ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट की अनाउंस

About Post Author