WPL 2027 का शेड्यूल हुआ जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महासंग्राम

Knews Desk- WPL 2027 का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। इस मैच में पिछली चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। वडोदरा में मुकाबलों का पहला चरण 14 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 11 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा चरण मुंबई में होगा, जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।मुंबई लेग की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे। पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगी। वहीं लीग स्टेज में सबसे ऊपर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2027 के सभी 22 मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। वडोदरा चरण में पहला मैच 14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगा। इसके बाद 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स, 16 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और RCB, 17 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस तथा 18 जनवरी को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा।19 जनवरी को RCB का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। 20 जनवरी को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। 21 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स भिड़ेंगी। 22 जनवरी को गुजरात जायंट्स और RCB, 23 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस तथा 24 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

मुंबई में 26 जनवरी को मुंबई इंडियंस और RCB के बीच मैच से दूसरे चरण की शुरुआत होगी। 27 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स, 28 जनवरी को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स तथा 29 जनवरी को RCB और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 30 जनवरी को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स, 31 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और RCB, 1 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, 2 फरवरी को RCB और गुजरात जायंट्स तथा 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच होगा।लीग स्टेज खत्म होने के बाद 5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसके दो दिन बाद 7 फरवरी को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल होगा। इस तरह WPL 2027 में कुल 22 मैच होंगे और खिताब के लिए पांचों टीमें पूरे टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *