पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव में हुए बवाल को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने TMC पर कसा तंज

KNEWS DESK… पश्चिम बंगाल  के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को प्रदेशभर में पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में मौतों को लेकर रविवार को सत्तारूढ़ TMC की आलोचना की। कांग्रेस नेता ने मतदान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में ‘विफल’ रहने  के लिए TMC की भूमिका पर सवाल उठाया और पूछा कि कितने और लोग मारे जाएंगे?

दरअसल आपको बता दें कि अधीर रंजन ने कहा, यहां कल एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। और कितने लोग मारे जाएंगे? चुनाव से पहले और उसके बाद भी हिंसा हुई थी। अधीर ने कहा कि हम आंदोलन करेंगे और इस हत्या के खिलाफ अदालत भी जाएंगे। कांग्रेस नेता हिंसा में कथित तौर पर मारे गए पार्टी कार्यकर्ता हाजी लियाकत अली  के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। पंचायत चुनाव के दौरान राज्य भर में हुई हिंसा में कुल 10 लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे।

गौरबतल हो कि 20 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में व्यापक हिंसा, मतपत्रों की लूट और धांधली हुई है। मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर और नदिया जैसे कई जिलों से बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें आईं।

भाजपा के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने TMC पर लगाए गम्भीर आरोप
वहीं दूसरी तरफ भाजपा के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि TMC ने पश्चिम बंगाल के मालदा में बैलेट बॉक्स बदल दिया। अमित मालवीय ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि मालदा में TMC का चेंज बैलेट बॉक्स ऑपरेशन पकड़ा गया। अमित मालवीय ने आगे कहा कि TMC कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम तक पहुंचने से पहले ठेकेदारों और स्थानीय प्रशासन की मदद से कई स्थानों पर मतपेटियां बदलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मालवीय ने ट्वीट किया कि भाजपा सांसद खगेन मुर्मू, स्थानीय विधायक और जिला परिषद उम्मीदवार ने उन्हें मालदा के गाजोल  में इस कृत्य में पकड़ा। इसी तरह की घटनाएं पूर्वी और पश्चिम मेदिनीपुर सहित अन्य जिलों में भी सामने आई हैं।  एसईसी ने ममता बनर्जी के साथ मिलकर इन चुनावों को तमाशा बना दिया है। इसके अलावा एक अन्य घटना में मुर्शिदाबाद में एक नाले में तीन मतपेटियां मिलीं, जहां पंचायत चुनावों के बाद हिंसा भड़क गई थी। एक स्थानीय ने कहा, ‘चुनाव के बाद हालात ठीक नहीं हैं, आम जनता भी डर की वजह से बाहर नहीं निकल रही है। आम जनता दहशत में है। अगर कोई बाहर आता है तो टीएमसी धमकी देती है।’ इससे पहले दिन में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में मतदान में धांधली का आरोप लगाया और मालदा में फिर से मतदान की मांग की।

About Post Author