भारत का एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां वीजा न होने पर हो सकती है जेल, जानिए क्यों

KNEWS DESK – भारत में कही भी घुमने जाने के लिए रेलवे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है| इसके साथ ही भारत का रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है| आपने ट्रेन से कई बार सफर किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां पर जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की आवश्यकता होती है| और अगर आपके बिना वीजा के स्टेशन में घूमते नजर आते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है| आइये आपको रेलवे स्टेशन के बारे में बताते हैं|

भारतीय रेलवे स्टेशन 

भारतीय रेलवे दुनिया के बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है| भारत का रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है| भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है| सरकार इनमें से कुछ स्टेशनों को रिडेवलप कर रही है और इन्हें संस्कृति के साथ आधुनिकता से भी जोड़ा जा रहा है| वहीं कुछ स्टेशन ऐसे भी हैं, जो अपने किसी न किसी खूबियों की वजह से फेमस हैं|

भारतीय रेलवे मौजूदा समय में वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर कई हाई स्पीड ट्रेनें चलाई जा रही हैं| रेलवे के इन ट्रेनों से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. रेलवे से बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर करने की एक वजह यह भी है कि यह बहुत आरामदायक भी है| आज हम एक ऐसे ही रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं| यहां जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की आवश्यकता होती है|

वीजा वाला रेलवे स्टेशन 

भारतीय रेलवे का एक इकलौता रेलवे स्टेशन है, जहां पर जाने के लिए आपको वीजा की आवश्यकता होती है| बिना वीजा और पासपोर्ट के आपको एंट्री नहीं दी जाती है| ऐसे में आपके पास पाकिस्तानी वीजा का होना आवश्यक है| यह रेलवे स्टेशन कोई और नहीं बल्कि अटारी है| यह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है और उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है|

वीजा की आवश्यकता 

अटारी रेलवे स्टेशन भारत का हिस्सा है, लेकिन यहां पर जाने के लिए पाकिस्तान की अनुमति की भी आवश्यकता होती है| अगर आप इस रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मिलते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है| साथ ही आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है| बिना वीजा और पासपोर्ट के पाए जाने पर फॉरेन एक्ट 14 के तहत मामला भी दर्ज हो सकता है|

कौन कौन सी चलती हैं ट्रेनें 

अटारी  स्टेशन से आप यात्रा करना चाहते हैं तो टिकट खरीदने के लिए आपको पासपोर्ट देना होता है| यहां पर दिल्ली-अटारी एक्सप्रेस, अमृतसर-अटारी डीईएमयू, जबलपुर-अटारी स्पेशल ट्रेनें, समझौता एक्सप्रेस और कुछ पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं| मौजूदा समय में यह स्ट्रेशन और समझौता एक्सप्रेस दोनों बंद हैं|

About Post Author