आज प्रियंका गांधी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में करेंगी रोड शो, इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगी प्रचार

KNEWS DESK- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 16 अप्रैल यानी आज अगरतला में रोड शो करेंगी। राज्य के दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों, त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व के विपक्षी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो राज्य की राजधानी के लगभग सभी महत्वपूर्ण स्थानों को छूने वाला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा विपक्षी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सीपीआई (एम) विधायक राजेंद्र रियांग पूर्वी त्रिपुरा से विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

करीब 97 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट 

पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट के लिए चुनाव और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 19 अप्रैल को होंगे, जबकि त्रिपुरा पूर्व संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को होना है। पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। जिसके बाद वोटों की गिनती 4 जून को होगी। भारत की 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। आम चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

ये भी पढ़ें-    नवरात्रि के दौरान कपिल शर्मा परिवार संग पहुंचे वैष्णो देवी मंदिर, कॉमेडियन ने माता का लिया आशीर्वाद

About Post Author