ताली बजाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें 926 लोगों ने कैसे किया कमाल

KNEWS DESK- इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग ताली बजा रहे हैं ये रिकॉर्ड युगांडा में एक क्रिश्चियन ऑर्गेनाइजेशन के नाम बना है। इसके 926 लोग संगठन की 9वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। इस दौरान इन्होंने सबसे लंबे समय तक ताली बजाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ये लोग राजधानी कंपाला में यूएमए मल्टीपरपज हॉल में आए थे। इन्होंने कहा कि ये यीशु मसीह के लिए ताली बजा रहे थे।

926 लोगों ने किया कमाल

आपको जानकर हैरानी होगी ग्रुप ने 3 घंटे 16 मिनट तक ताली बजाई। इस दौरान औसत साउंड लेवल 88.5 dB रहा। इन्हें रिकॉर्ड बनाने के लिए ताली की आवाज को भी थोड़ा तेज ही रखना था। इससे पहले इस मामले में 2019 में रिकॉर्ड बना था। तब 2 घंटे 5 मिनट तक ताली बजाई गई थी। नियमों के अनुसार, ग्रुप में मौजूद सभी लोगों को लगातार ताली बजानी होती है। वो इस दौरान बाथरूम नहीं जा सकते। अगर उन्हें प्यास लगती है तो एक सहयोगी उन्हें बोतल से खुद पानी पिलाता है। इस दौरान उसे ताली बजाते हुए ही पानी पीना होता है।

आपको बता दें कि रिकॉर्ड के दौरान भी प्रतिभागियों पर पूरी नजर रखी गई और लाइव स्ट्रीम किया गया। इसे युगांडा के आम लोगों ने भी देखा। इस संगठन का कहना है कि ये ऐसा करके दुनिया को ये संकेत देना चाहते थे कि संगर्ष और कठिनाई होने के बावजूद भी आपको धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए।

30 जुलाई 1991 में बना था पहला रिकॉर्ड

सबसे पहले बने रिकॉर्ड की बात करें तो 30 जुलाई 1991 में बना था तब स्पेन के ओपेरा सिंगर प्लासिडो डोमिंगो की परफॉर्मेंस से खुश लोगों ने 1 घंटा 20 मिनट तक ताली बजाई थी। साल 2002 में रिकॉर्ड तब टूटा जब जर्मन बैंड ग्रैबोव्स्की की परफॉर्मेंस के बाद 1 घंटे 30 मिनट तक लोग ताली बजाते रहे। तालियां बजने के बाद बैंड को दो गाने दोबारा गाने पड़े।

About Post Author